Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता किरण धांटा ने राज्य की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि वह रोजगार के नाम पर बेरोजगारों के साथ छल कर रही है। उन्होंने पिछले कल सोलन में टीजीटी आर्ट्स की परीक्षा में स्टेनों टाइपिस्ट के प्रश्नपत्र देने पर हैरानी जताते हुए कहा कि इससे हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के कामकाज की भी पूरी पोल खुल गई है।
किरण धांटा ने कहा कि प्रदेश में बार-बार चयन परीक्षाओं को रद्द करना इन अभ्यर्थियों के साथ एक बड़ा धोखा व अन्याय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का अन्याय सहन नहीं किया जा सकता और यह सरासर धोखा है। किसी की गलती की सज़ा अभ्यर्थियों को नहीं दी जानी चाहिए। धांटा ने कहा कि पहले ही बेरोजगार आर्थिक संकट के साथ-साथ कोरोना के बड़े संकट से गुजर रहे हैं। ऊपर से उनके साथ इस प्रकार का अन्याय होना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे उनके मनोबल पर बहुत ही विपरीत असर पड़ रहा है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *