शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को कोरोना संक्रमण के कारण 12 और मरीजों की मौत हो गई। शिमला जिले में इस संक्रमण से छह और मरीजों की मौत हो गई। चंबा जिले में 2, हमीरपुर, मंडी, कुल्लू और कांगड़ा जिलों में एक-एक मरीज की मौत हुई है।
शिमला जिले में कोरोन संक्रमण से 6 मरीजों की मौत हुई है। यहां 45 वर्षीय महिला और 85 वर्षीय वृद्धा की मौत हुई है। इसके अलावा शिमला जिले में 68 वर्षीय बुजुर्ग के साथ-साथ 61, 62 और 54 वर्षीय व्यक्ति की भी मौत हो गई। वहीं, श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में कुल्लू के लरनाकड़ो निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। चंबा जिले में 63 व 60 वर्षीय महिलाओं ने कोरोना संक्रमण से दम तोड़ा है। हमीरपुर जिले में 71 वर्षीय वृद्ध और मंडी जिले के 82 वर्षीय बुजुर्ग की भी इस संक्रमण से मौत हुई। इस प्रकार राज्य में कोरोना वायरस से अब तक 755 मरीजों की मौत हो चुकी है।
