शिमला। शिमला जिले के ऊपरी इलाकों में आज दोपहरबाद को कई स्थानों पर आज जमकर ओलावृष्टि हुई। पर्यटन स्थल कुफरी से लेकर फागू, ठियोग समेत कई अन्य इलाकों में दोपहरबाद ओले गिरे। ओले इतने ज्यादा गिरे की कुफरी, फागू में सड़क भी सफेद हो गई।
ओलावृष्टि होने से सेब की फसल को भारी नुकसान हुआ है। इन दिनों सेब के पौधों पर फूल आए हैं और ऐसे में मौसम साफ रहना जरूरी है, लेकिन बारिश के बीच ओले गिरने से यहां बागवानों पर आफत टूट पड़ी। वहीं, सब्जियों को भी इससे नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज दोपहरबाद ओलावृष्टि के कारण यहां के बागवानों की सेब की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। ठियोग क्षेत्र की बणी, शटैयां, चियोग सहित कई पंचायतों में हुई ओलावृष्टि से सेब की फसल को नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि के कारण ज्यादातर बागीचों में फूल झड़ गए हैं। इससे बागवानों की उम्मीदों पर पानी फिरा है।
