Spread the love

शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर 7 दिसम्बर सोमवार को जिला सिरमौर व 9 दिसम्बर बुधवार को जिला सोलन कांग्रेस कमेटियों के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा वर्चुअल बैठकें करेंगे। कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने आज यहां बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष की अध्यक्षता में होने वाली इन बैठकों में जिलों के नव नियुक्त जिला प्रभारी, विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी व संबंधित जिलों के ब्लॉक अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष को इस वर्चुअल बैठक में आवश्यक शामिल होने को कहा गया है।

किमटा ने बताया कि प्रदेश में बढ़ते कोविड के मामलों के दृष्टिगत कांग्रेस आगामी अपनी सभी बैठके विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा वर्चुअल तौर ही करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने सभी पदाधिकारियों से अपने-अपने जिलों की सभी वर्चुअल बैठकों में आवश्यक तौर पर उपस्थित रहने को कहा है, जिससे उनके जिलों में हो रहें कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देशों की पूरी समीक्षा हो सकें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *