Spread the love

शिमला। हिमाचल में वीरवार को कोरोना वायरस के 837 नए मामले आए हैं। इनमें कांगड़ा और शिमला जिले में सबसे अधिक 161-161 मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। मंडी जिले में 138, सोलन में 84, किन्नौर में 77, चंबा में 68, हमीरपुर में 47, ऊना में 32, बिलासपुर में 27, सिरमौर में 23 और कुल्लू जिले में 19 मामले कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इस प्रकार राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल 42697 मामले हो चुके हैं। इनमें से अब तक 33880 मरीज ठीक हो चुके हैं। वीरवार को 544 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य में अब कोरोेना वायरस के 8088 एक्टिव केस हैं। शिमला जिले में 161 नए मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। जिले के जुब्बल-कोटखाई में 22, कुमारसेन में 21, रामपुर में 19, मतियाना में 14, टिक्कर में 9, सुन्नी में 8, नेरवा व ननखड़ी में 6-6, संजौली, खलीणी, छोटा शिमला, कसुंपटी में 3-3, न्यू शिमला, सेना अस्पताल, आईजीएमसी में 2-2, आनंदपुर, बालुगंज, विकासनगर, धामी, बाइचड़ी, जुनगा, मैहली, भराड़ी और मशोबरा में एक-एक मामला कोरोना पाजिटिव आया है। आईटी विभाग में एकसाथ नौ कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। यहां वीरवार को कुल 20 कर्मचारियों के टेस्ट करवाए थे। इनकी रिपोर्ट मिलने के बाद विभाग के दफ्तर को अगले दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। विभाग के निदेशक की रिपोर्ट कुछ दिन पहले ही पॉजिटिव आ गई थी। वह आइसोलेशन में है। सिरमौर में तीन पुलिस कर्मी और एक होमगार्ड जवान पॉजिटिव निकला है। 

हमीरपुर जिले में वीरवार को 47 मरीज कोरोना पाजिटिव आए हैं। वहां आरटी-पीसीआर टेस्ट में 27 लोग कोरोना पाॅजीटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया कि पाॅजीटिव पाए गए लोगों में बड़सर के गांव समैला के 8 लोग 48 वर्षीय महिला, 29 वर्षीय युवक, 13 वर्षीय लड़का, 71 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक, 10 वर्षीय लड़का, 38 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय महिला और 29 वर्षीय युवक शामिल है। नादौन के बड़ा क्षेत्र के गांव कैहरां के एक ही परिवार के तीन लोग 43 वर्षीय महिला, 14 वर्षीय लड़की और 11 वर्षीय लड़का, कंजयाण क्षेत्र के गांव धरयाड़ा के तीन लोग 68 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय युवक और 17 वर्षीय नवयुवक, जिला के एक निजी अस्पताल में 21 वर्षीय और 46 वर्षीय महिला, अवाहदेवी के गांव बुहाना के दो लोग 30 वर्षीय महिला और 34 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पाॅजीटिव आई है। मैहरे की 56 वर्षीय महिला, टिप्पर क्षेत्र के गांव अंबेडी का 24 वर्षीय युवक, गांव दांदड़ू के दो लोग 31 वर्षीय व्यक्ति और 4 वर्षीय बच्चा, गांव टिक्कर राजपूतां की 35 वर्षीय महिला, जौड़े अंब क्षेत्र के गांव रमेहड़ा का 35 वर्षीय व्यक्ति, बणी क्षेत्र के गांव मंगरोली की 55 वर्षीय महिला और जंगलबैरी में कार्यरत 55 वर्षीय महिला भी पाॅजीटिव निकली है। इनके अलावा एक 48 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया है। वहीं, रैपिड एंटीजन टैस्ट में 14 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। पाजिटिव पाए गए लोगों में भोरंज के अम्मन क्षेत्र के गांव बदाहर का 82 वर्षीय बुजुर्ग, डुंगरी क्षेत्र के गांव टकोटा का 95 वर्षीय बुजुर्ग, गांव बजाहर की 41 वर्षीय महिला, गांव लंबर की 44 वर्षीय महिला, करेर क्षेत्र के गांव गलोह की 46 वर्षीय महिला, गांव मझोग सुल्तानी की 66 वर्षीय महिला, हीरानगर हमीरपुर का 17 वर्षीय नवयुवक, बिलासपुर जिले के दंगड़ क्षेत्र के गांव जोहरी के दो लोग 73 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक और 58 वर्षीय महिला, सराहकड़ क्षेत्र की 30 वर्षीय और 34 वर्षीय दो महिलाएं शामिल हैं। इनके अलावा मेडिकल कालेज अस्पताल हमीपुर में तीन लोगों 30 वर्षीय महिला, 59 वर्षीय व्यक्ति और 34 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है।  ऊना जिला में 32 मामले कोरोना पॉजिटिव आए हैं। ऊना उपमंडल के तहत रक्कड़ कॉलोनी निवासी 39 वर्षीय महिला, बागवानी विभाग में तैनात 49 वर्षीय पुरुष अधिकारी, बसंत विहार सोसायटी ऊना से 81 वर्षीय पुरुष, जिला मुख्यालय के वार्ड 6 से 63 वर्षीय पुरुष, आईआरबीएन बनगढ़ से 54 वर्षीय पुलिस कर्मचारी संक्रमित पाया गया। गगरेट उपमंडल के डंगोह खास से 17 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। हरोली उपमंडल के तहत बाथड़ी निवासी 47 वर्षीय पुरुष और उसकी 42 वर्षीय पत्नी संक्रमित पाई गई। अंब उपमंडल के धुसाड़ा से 52 और 37 साल के दो दुकानदार, इसी गांव से 52 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय पुरुष, 31 वर्षीय महिला, साथ सटे स्तोथर गांव से 16 वर्षीय युवक, पंजोआ कलां निवासी 38 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। बंगाणा उपमंडल के अरलू पंचायत के शिवनगर निवासी 27 वर्षीय युवक और डोहक निवासी 22 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।वहीं, रैपिड एंटीजन में ऊना उपमंडल मुख्यालय के एक जूस बार से 79 वर्षीय पुरुष, बडैहर निवासी 53 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। अंब उपमंडल मुख्यालय स्थित पुलिस स्टेशन में तैनात दंपति में 44 वर्षीय पुरुष कर्मचारी और 40 वर्षीय महिला कर्मचारी, अनुह से 55 वर्षीय महिला, मुबारिकपुर निवासी 31 वर्षीय पुरुष, कटौहड़ खुर्द निवासी 76 वर्षीय महिला, कुठेड़ा खैरला निवासी 65 वर्षीय महिला, अठमा निवासी 57 वर्षीय पुरूष में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। हरोली उपमंडल के धर्मपुर निवासी 41 वर्षीय पुरुष और 41 वर्षीय महिला, टाहलीवाल के उद्योग में कार्यरत 27 वर्षीय युवक, बट्ट कलां निवासी 56 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। गगरेट उपमंडल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गगरेट में तैनात 57 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मचारी संक्रमित पाया गया। बंगाणा उपमंडल के अंबेहड़ा रामकिशन निवासी 30 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *