Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरेंद्र सूद के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्हें इस दुखद निधन पर विश्वास ही नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि कल तक पूरी तरह स्वस्थ, हंसमुख वीरेंद्र उनके साथ थे और ऐकाएक उनसे इतनी दूर चले गए, जहां से कोई वापिस नहीं आता।

राठौर ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। वहीं, प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने भी वीरेंद्र सूद के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने अपना एक कर्मठ कार्यकर्ता खो दिया। कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल, यशपाल तनाईक, वेद प्रकाश ठाकुर, पवन चौहान ने भी वीरेंद्र सूद के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *