Spread the love

शिमला। हिमाचल में कोरोना संक्रमण से मौतों का क्रम जारी है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में 12 और मरीजों की मौत हुई है। इनमें से कुल्लू व मंडी जिलों में तीन-तीन, शिमला व कांगड़ा में दो-दो, और चंबा व हमीरपुर में एक-एक मरीज की मौत हुई है। कुल्लू जिले में 69 वर्षीय महिला, 48 वर्षीय पुरूष और 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। मंडी जिले में 50 वर्षीय व्यक्ति, 70 वर्षीय वृद्ध और 95 वर्षीय वृद्धा की मौत हुई है। शिमला जिले में 52 वर्षीय महिला और 70 वर्षीय वृद्धा ने कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ा है। कांगड़ा जिले में 64 व 68 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है, जबकि चंबा में 50 वर्षीय व्यक्ति की और हमीरपुर में 70 वर्षीय बुजुर्ग ने इस संक्रमण के कारण दम तोड़ा है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण से अब तक 625 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *