शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर 30 नवंबर को जिला मंडी और एक दिसम्बर को जिला कांगड़ा के दौरे पर रहेंगे। कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने आज यहां बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष 30 नवंबर को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में मेडिकल उपकरणों को भेंट करेंगे, जबकि एक दिसम्बर को टांडा मेडिकल कॉलेज में मेडिकल उपकरणों को दान करेंगे।
किमटा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने कोविड-19 से निपटने के लिए अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए कांग्रेस आपदा फंड से कोविड केंद्रों में उपकरण दान दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज को भी कोविड-19 से कारगर ढंग से निपटने के लिए मेडिकल उपकरण दान किये थे। इसी कड़ी में अब नेरचौक व टांडा मेडिकल कॉलेज को भी दान किए जा रहे हैं।
