Spread the love

शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय तथा मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गुरु नानक जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर सिक्ख समुदाय के लोगों को बधाई दी है।

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि गुरु पर्व सिक्खों का पवित्र त्यौहार है, जिसे सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि गुरूजी की शिक्षाओं का अनुसरण कर हम शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बधाई संदेश में कहा कि गुरु नानक देव जी ने प्रेम, शांति तथा साम्प्रदायिक सद्भाव का सन्देश दिया है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने विश्वबन्धुत्व पर बल दिया तथा उनकी शिक्षाएं मौजूदा परिप्रेक्ष्य में और भी प्रासंगिक हो जाती हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *