शिमला। हिमाचल में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के रिकार्ड 948 नए मामले पाजिटिव आए हैं। शिमला जिले में 375 मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। मंडी जिले में 175, कांगड़ा में 76, कुल्लू में 72, चंबा में 59, लाहौल-स्पीति में 42, हमीरपुर में 41, बिलासपुर में 33, ऊना में 30, किन्नौर में 24, सिरमौर में 17 और सोलन में चार मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। इस प्रकार राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल 35729 मरीज हो चुके हैं। इनमें से 27981 मरीज ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को 463 मरीज ठीक हुए हैं और अब राज्य में कोरोना वायरस के 7150 एक्टिव केस हैं।
शिमला जिले में कोरोना वायरस के रिकार्ड 375 मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। रामपुर में 37, जुब्बल-कोटखाई में 21, आईजीएमसी में 18, कुमारसेन में 17, संजौली में 13, नेरवा में 9, टिक्कर में 8, मतियाणा में 7, कसुंपटी में 6, कनलोग, जतोग में 5-5, न्यू शिमला, छोटा शिमला, अनाडेल, कैथू में 4-4, विकास नगर, ढली, डीडीयू, मशोबरा में 3-3, भट्टाकुफर, खलीणी, पंथाघाटी, सेना अस्पताल, रोहड़ू, सुन्नी, ननखड़ी में 2-2, मेहली, दुर्गापुर, राम नगर, लक्कड़ बाजार, मिडल बाजार, तारा हाल, बीसीएस, कुफ्टाधार, टुटू, माल, टुटीकंडी, जुनगा, कंडाघाट, आर्ट्रेक में एक-एक मामला कोरोना पाजिटिव आया है।
हमीरपुर जिले में मंगलवार को 41 लोग कोरोना पाजिटिव आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया कि पाॅजीटिव पाए गए लोगों में बड़सर के गांव बड़ाग्राम के 5 लोग 37 वर्षीय व्यक्ति, 58 वर्षीय व्यक्ति, 54 वर्षीय महिला, 34 वर्षीय व्यक्ति और 22 वर्षीय युवती तथा मैहरे का 72 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। सुजानपुर में कार्यरत 4 लोगों 55 वर्षीय व्यक्ति, 37 वर्षीय व्यक्ति, 58 वर्षीय महिला और 36 वर्षीय व्यक्ति, गांव कोट और दरोगण की 42-42 वर्षीय दो महिलाओं, मैड़ क्षेत्र के गांव पलवीं के 3 लोगों 56 वर्षीय व्यक्ति, 50 वर्षीय महिला और 73 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पाॅजीटिव आई है। हमीरपुर के निकटवर्ती गांव भीड़ा का 30 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड नंबर 9 रूपनगर हमीरपुर का 51 वर्षीय व्यक्ति, विकासनगर दड़ूही का 48 वर्षीय व्यक्ति और दयोटसिद्ध में 52 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई है। इनके अलावा एक 59 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पाॅजीटिव आई है।
