रिकांगपिओ। उपायुक्त किन्नौर हेमराज बैरवा ने कामरू पंचायत स्थित बादंग में गऊ सदन का निरीक्षण किया तथा वहां पर बेसहारा पशुधन को उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। गौरतलब है कि प्रदेश में सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है जो कि बेसहारा पशुओं के लिए और भी कष्टकारक सिद्ध होता है। इन्हें राहत पहुंचाने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा गऊ सदनों का निर्माण करवाया जा रहा है।
रूअर्बन मिशन के तहत बादंग गऊ सदन का निर्माण किया गया है, जिसमें कि कुछ बेसहारा पशुओं को अभी रखा गया है तथा किन्नौर जिले के विभिन्न स्थानों से अन्य बेसहारा पशुओं को लाए जाने की योजना है। बादंग स्थित गऊ सदन के निर्माण में 31,50,000 राशी का व्यय किया गया है। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने मेबर दाखो में लाडा द्वारा निर्माणाधीन गऊ सदन का भी जायजा लिया तथा कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
