Spread the love

शिमला। हिमाचल में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। राज्य में पिछले 24 घंटे के भीतर 11 और मरीजों की इस संक्रमण से मौत हो गई। कुल्लू जिले में तीन, शिमला और कांगड़ा जिलों में 2-2, चंबा, मंडी, सोलन और ऊना में एक-एक मरीज की इस संक्रमण से मौत हुई है। कुल्लू में 65 वर्षीय बुजुर्ग के साथ-साथ57 वर्षीय पुरूष व 58 वर्षीय महिला की इस संक्रमण से मौत हुई है। चंबा में 67 वर्षीय बुजुर्ग, ऊना में 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला, सोलन में 78 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। वहीं, शिमला में 72 वर्षीय बुजुर्ग और 62 वर्षीय महिला के अलावा मंडी में 68 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा बढ़कर 435 पहुंच गया है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *