Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने सरकार पर आरोप लगाया है कि आज देश व प्रदेश के शासन को आम लोगों की कोई परवाह नहीं है। उन्होंने कहा है कि बढ़ती महंगाई और सरकार के जनविरोधी नीतियों ने देश की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से चौपट कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश में गरीबों का जीना दूभर होता जा रहा है पर सरकार को इसकी कोई चिन्ता नहीं है। 
शिमला जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में डीसी के कार्यालय के बाहर बढ़ती महंगाई के विरुद्ध आयोजित विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए राठौर ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों के करण आज देश बर्बादी के कगार पर खड़ा है।उन्होंने कहा कि केंद्र ने किसानों के हितों से खिलवाड़ किया है। देश का किसान नए कृषि कानून के खिलाफ सड़को में है। उनकी कोई भी बात नहीं सुनी जा रही है।सरकार ने मुनाफाखोरी व जमाखोरी को बढ़ावा देते हुए देश के किसानों पर एक बड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि विश्व मे आर्थिक मंदी के दौर में देश का कृषि क्षेत्र ही एक ऐसा क्षेत्र था, जिस पर इसका कोई विपरीत असर नहीं पड़ा। उन्होंने कहा कि वर्तमान मोदी सरकार ने अपने बड़े उद्योगपतियों को लाभ देने के लिए इस क्षेत्र की कमर ही तोड़ दी है।

राठौर ने कहा कि नए कृषि कानून का ही यह असर है कि आज दैनिक उपयोग की खाद्य वस्तुओं आलू, प्याज, टमाटर व फल सब्जियों के साथ साथ दालों के रेट आसमान छू रहे हैं।उन्होंने कहा कि सरकार ने इस कोविड काल मे बस किरायों सहित एलपीजी गैस, बिजली, पानी की दरों में वृद्धि कर लोगों पर जबरदस्त महंगाई थोपी है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इन बड़ी दरों को तुरंत वापस लेते हुए आम लोगों को राहत दे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आज पूरे प्रदेश में बढ़ती महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने इस महंगाई को रोकने व बढ़ी दरों को वापस नहीं लिया तो कांग्रेस अपने इस आंदोलन को ओर तेज करेगी।
इससे पूर्व, कांग्रेस उपाध्यक्ष रवि ठाकुर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल व जितेंद्र चौधरी ने भी महंगाई के विरोध में सरकार की कड़ी आलोचना की। इस महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने डीसी के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन भी दिया।

इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, उपाध्यक्ष रवि ठाकुर, केहर सिंह खाची, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल व शिमला शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी के अतिरिक्त आदर्श सूद, बलदेव ठाकुर, यशपाल तनाईक, इंद्रजीत सिंह, सत्यजीत नेगी, धर्मपाल ठाकुर, शशि बहल, किरण धान्टा, मोनीता चौहान, जितेंद्र ठाकुर, दिवाकर शर्मा, रामकृष्ण शांडिल, कंवर नरेंद्र सिंह, करतार सिंह कुल्ला, देवन भट्ट, भूपेंद्र कंवर, भूपेंद्र कौशल, राजेश शर्मा, अश्विनी शर्मा, आकाश सैनी, एडवोकेट चंद्र मोहन, ऊषा मेहता, शक्त राम कश्यप, श्रीकांत शर्मा, बृंदा सिंह, विनीता वर्मा, शशि ठाकुर, सुनीता ठाकुर, उमा मुद्रयाल व बबली सहित पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।   

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *