शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कारण 9 और मरीजों की मौत हो गई है। कांगड़ा जिले में तीन, शिमला, मंडी में 2-2 और कुल्लू और चंबा में एक-एक मरीज की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। शिमला में 87 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। आईजीएमसी में ही 54 वर्षीय व्यक्ति की भी कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। इस बीच, मंडी के नेरचौक मेडिकल कालेज में बुधवार सुबह कोरोना संक्रमण से दो और लोगों 69 वर्षीय बुजुर्ग और 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। कुल्लू जिले की बधोगरी गांव की 73 वर्ष की वृद्धा की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। वहीं, कांगड़ा जिले में 47 वर्षीय व्यक्ति, 62 वर्षीय बुजुर्ग और 53 वर्षीय महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। वहीं, चंबा के कोविड अस्पताल में भरमौर के 45 वर्षीय व्यक्ति की संक्रमित से मौत हुई है। इस प्रकार प्रदेश में कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा बढ़कर 399 हो गया है।
