Spread the love

रिकांगपिओ। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बुधवार को यहां भावानगर फील्ड हॉस्टल के सभागार में निचार खंड स्तरीय रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने रोगी कल्याण समिति की आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा मांगा तथा आपातकालीन स्थिति में दी जाने वाली दवाओं के स्टॉक पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. सुधीर नेगी को स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने के निर्देश दिए ताकि स्थानीय लोगों को घर द्वार पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके। 

राजस्व मंत्री ने नागरिक अस्पताल भावानगर में खराब पड़ी एक्स-रे मशीन एवं कारपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत विद्युत परियोजनाओं से जांच के लिए आधुनिक उपकरण उपलब्ध करवाना तथा नागरिक अस्पताल भावानगर  के मरम्मत व रखरखाव का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने रात्रि ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को उचित सुरक्षा प्रदान करने का आश्वासन दिया।

खंड चिकित्सा अधिकारी निचार डॉ. यशोदा कुमारी ने बैठक का संचालन किया तथा स्वास्थ्य विभाग से संबंधित समस्याओं से कैबिनेट मंत्री को अवगत करवाया।

इस अवसर पर उप मण्डलाधिकारी निचार नेहा नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. सुधीर नेगी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निचार अनिल नेगी, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निचार बीर सिंह नेगी, कांग्रेस मीडिया प्रभारी मनोज नेगी सहित गेैर सरकारी सदस्य एवं कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *