Spread the love

शिमला। “विधायक आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत शिमला शहरी के विधायक हरीश जनारथा ने वीरवार को वार्ड पार्षद ममता चंदेल, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) एवं नगर निगम के अधिकारियों, जूनियर इंजीनियरों के साथ वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

विधायक ने संजौली में नियर अमर टैक्स, अपर चलौंठी, बातिश कॉलोनी, लक्ष्मी नारायण मंदिर तथा मुख्य बाजार संजौली क्षेत्र में पूर्ण हो चुके विकास कार्यों और प्रगति पर चल रहे विभिन्न कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा लंबित परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय निवासियों ने वार्ड में हुए विकास कार्यों के लिए विधायक हरीश जनारथा का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं को भी विधायक के समक्ष रखा।

विधायक हरीश जनारथा ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि वार्ड में विकास कार्यों की गति को और तेज किया जाएगा तथा शेष सभी जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *