Spread the love

रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 08 से 17 जून, 2026 को किन्नौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। राजस्व मंत्री 08 जून, 2026 को आईटीडीपी सम्मेलन कक्ष रिकांगपिओ में ऑफिसर कमांडिंग, जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे तथा परियोजना सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 

कैबिनेट मंत्री 09 जून, 2026 को आईटीडीपी सम्मेलन कक्ष रिकांगपिओ में जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण समिति, 10 जून, 2026 को आईटीडीपी सम्मेलन कक्ष रिकांगपिओ में विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण तथा स्थानीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 

राजस्व मंत्री 11 जून, 2026 को निचार उप मण्डल में “सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम” की अध्यक्षता करेंगे तथा जल शोधन संयंत्र ग्रांगे का उद्धघाटन करेंगे। 12 जून, 2026 को आईटीडीपी सम्मेलन कक्ष रिकांगपिओ में रिब्बा, पोवारी व पूर्वनी के पंचायत प्रतिनिधियों तथा तीनों पंचायतों के देव समाज के प्रतिनिधियों के साथ किन्नौर कैलाश यात्रा से सम्बन्धित बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 

जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री 15 जून, 2026 को पूह उप मण्डल की हंगरंग घाटी के  पर्यटन स्थल नाको में “सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम” की अध्यक्षता, कला मंच का उद्घाटन और क्लाईमिंग वॉल, रैपलिंग वॉल, स्काई साइक्लिंग, जिप लाईन एवं रोप कोर्स का शिलान्यास करेंगे। 16 जून, 2026 को रारंग में लाखंग का उद्घाटन, पर्यटक सूचना एवं स्वागत केंद्र का उद्घाटन व सामुदायिक भवन एवं पुस्तकालय रारंग का शिलान्यास करेंगे तथा जन समस्याएं सुनेंगे। 

जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 17 जून, 2026 को प्रातः 9 बजे राजधानी शिमला के लिए वापसी करेंगे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *