Spread the love

शिमला। प्रदेश में वीरवार को कोरोना वायरस के 327 नए मामले आए हैं। मंडी जिले में सबसे अधिक 73, मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। शिमला जिले में 60, कुल्लू में 55, लाहौल-स्पीति में 42, कागंड़ा में 34, बिलासपुर में 14, चंबा में 13, सोलन में 11, हमीरपुर में 8, सिरमौर में 7, ऊना में 6 और किन्नौर जिले में 4 नए मामले पाजिटिव आए हैं। राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण के कुल 21476 मामले हो चुके हैं और इनमें से अब तक 18378 मरीज ठीक हो चुके हैं। वीरवार को 199 मरीज ठीक हुए हैं। अब राज्य में कोरोना संक्रमण के 2768 एक्टिव केस हैं। 
राज्य के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति जिले की स्पीति घाटी के रंगरीक गांव में 39 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। शिमला जिले में कोरोना संक्रमण के 60 नए मामले पाजिटिव आए हैं। इनमें से रामपुर में 16 मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। न्यू शिमला और चिड़गांव में 6-6, जुब्बल-कोटखाई, रोहड़ू, संजौली में 4-4, शिमला की पीएनटी कालोनी में 3, विकासनगर, बेमलोई, आर्ट्रेक, आईजीएमसी, ननखड़ी और कुमारसेन में 2-2, कुफ्टाधार, कंडा, सुन्नी में एक-एक मामला कोरोना पाजिटिव आए हैं। हमीरपुर जिले में वीरवार को 8 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। इनमें से 6 लोगों की पुष्टि रैपिड एंटीजन टैस्ट में और दो की आरटी-पीसीआर टैस्ट में पुष्टि हुई है। सीएमओ के मुताबिक पॉजीटिव पाए गए लोगों में हमीरपुर शहर के वार्ड नंबर एक अणु के तीन लोग 31 वर्षीय महिला, 60 वर्षीय महिला और 35 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। इनके अलावा वार्ड नंबर 2 का 18 वर्षीय युवक, सुजानपुर के वार्ड नंबर 8 की 42 वर्षीय महिला और चकमोह की 57 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *