Spread the love

शिमला। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राकेश  जम्वाल ने पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए बयान को दुर्भाग्यपूर्ण, असंवेदनशील और राजनीतिक हताशा से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि जिस मंत्री को हिमाचल प्रदेश की पंचायतों, ग्रामीण विकास और गांवों की समस्याओं पर काम करना चाहिए, वह टीवी चैनलों और मीडिया में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ बयानबाजी करने में व्यस्त हैं।

राकेश जम्वाल ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार और उसके मंत्री आज अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी पर अनर्गल टिप्पणी कर रहे हैं। सच्चाई यह है कि हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं, पंचायत स्तर पर योजनाएं अटकी हुई हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि पंचायती राज विभाग की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि प्रदेश की अनेक पंचायतों में विकास कार्यों के भुगतान लंबित पड़े हैं। केंद्र सरकार द्वारा भेजी गई योजनाओं का सही क्रियान्वयन तक नहीं हो पा रहा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण सड़कें, पेयजल योजनाएं और पंचायत भवनों के निर्माण कार्य अधूरे पड़े हैं, लेकिन मंत्री जी को इन समस्याओं की चिंता नहीं है।

राकेश जम्वाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को अभूतपूर्व सहयोग दिया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से हजारों गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ा गया, जिससे दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को राहत मिली। विशेषकर जनजातीय क्षेत्रों में सड़क और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए केंद्र ने रिकॉर्ड बजट दिया। 

जम्वाल ने कहा कि आज हिमाचल के गांवों में जो सड़कें, पुल और ग्रामीण संपर्क मार्ग दिखाई देते हैं, उनमें सबसे बड़ा योगदान मोदी सरकार का है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार केवल उद्घाटन और फोटो खिंचवाने तक सीमित है। प्रदेश सरकार की नाकामी यह है कि केंद्र से पैसा आने के बावजूद योजनाओं का लाभ समय पर जनता तक नहीं पहुंच पा रहा। 

राकेश जम्वाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा गरीब, किसान, महिला और ग्रामीण वर्ग को प्राथमिकता दी है। जल जीवन मिशन जल जीवन  मिशन के तहत हर घर तक पानी पहुंचाने का कार्य हो रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना प्रधानमंत्री  आवास योजना के माध्यम से गरीबों को पक्के घर मिले हैं और आयुष्मान भारत योजना आयुष्मान  भारत ने लाखों लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी करने से पहले यह बताना चाहिए कि प्रदेश सरकार ने अपने दम पर कौन-सी बड़ी योजना शुरू की है। आज प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ रही है, कर्मचारी परेशान हैं, विकास कार्य बंद हैं और सरकार केवल राजनीतिक बयानबाजी में लगी हुई है।

राकेश जम्वाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश को विकसित भारत बनाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस नेताओं की राजनीति केवल विरोध और भ्रम फैलाने तक सीमित रह गई है। प्रदेश की जनता कांग्रेस की इस नकारात्मक राजनीति को समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब भी देगी। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *