Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश के 51 शहरी निकायों में‌ 449 पदाें के‌ लिए हो रहे चुनाव में राज्य चुनाव आयाेग काे 1426 प्रत्याशियाें ने अपने‌ नामांकन पत्र दाखिल किए है। शनिवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन 721 प्रत्याशियाें ने अपने पर्चे भरे। 

आयोग के अनुसार, तीन दिनों में कुल 1426 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। अब नामांकन पत्रों की जांच 4 मई को संबंधित रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा सुबह 10 बजे से की जाएगी। उम्मीदवारों को 6 मई तक नामांकन वापस लेने का अवसर दिया जाएगा, जिसके तुरंत बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद 17 मई को सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक ईवीएम के माध्यम से मतदान कराया जाएगा।

जिलावार आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे अधिक नामांकन कांगड़ा जिले में 269 प्राप्त हुए हैं, जबकि सबसे कम 55 नामांकन हमीरपुर जिले में दर्ज किए गए। वहीं, मंडी जिले में 214, शिमला में 167, सोलन में 150, ऊना में 137, चंबा में 113, किन्नौर में 125, सिरमौर में 92 और बिलासपुर जिले में 96 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। 

चुनाव प्रक्रिया के अगले चरणों के साथ प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और प्रत्याशी अब चुनाव प्रचार में जुटने की तैयारी कर रहे हैं।

बता दें कि 17 मई काे चार नगर निगमाें साेलन, मंडी, धर्मशाला और पालमपुर सहित 51 नगर निकायाें में चुनाव हाेने हैं। इनमें 89 पद अनुसूचित जाति के उम्मीदवाराें के लिए आरक्षित हैं और 12 पद अनुसूचित जन जाति वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं, जबकि 195 पद महिलाओं के लिए रिजर्व हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *