शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल ने नगर निकायों व पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों को मजबूती के साथ लड़ने को कहा है।
पीएसी, (पॉलीटिकल अफेयर्स कमेटी) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए रजनी पाटिल ने पंचायती राज व नगर निकायों के चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति पर पीएसी के सदस्यों के साथ चर्चा करते हुए पार्टी की रणनीति पर विचार किया।
बैठक में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू,उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, संगठन महामंत्री विनोद ज़िंटा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कौल सिंह ठाकुर, कुलदीप सिंह राठौर, कुलदीप कुमार, मंत्री चौधरी चंद्र कुमार, कर्नल धनीराम शांडिल, हर्षवर्धन चौहान, जगत सिंह नेगी,रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह, पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर, रघुवीर सिंह बाली,भवानी सिंह पठानिया, केहर सिंह खाची, सुरेंद्र शर्मा, विदित चौधरी मौजूद थे।
