Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में निर्वाचन अधिकारी से राज्य सभा के लिए सांसद के रूप में निर्विरोध निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र हासिल करने के उपरान्त राज्य सभा सांसद अनुराग शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को गुलदस्ता भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया।
 इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने निर्विरोध नव-निर्वाचित राज्य सभा सांसद अनुराग शर्मा को अपनी ओर से बधाई व शुभकामनाएं दी। पठानिया ने कहा कि उन्हें आशा है कि अनुराग शर्मा सांसद के रूप में भारतीय सदन में हिमाचल के विषयों को प्रमुखता से उठाएंगे तथा प्रदेश के हितों की पैरवी करेंगे। 

इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान, आयुष मंत्री यादविन्द्र गोमा, विधायक किशोरी लाल, कुलदीप राठौर तथा मलेन्द्र राजन भी मौजूद थे। 

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए कांग्रेस के अनुराग शर्मा, इंदु गोस्वामी की जगह राज्य सभा सांसद चुने गए अनुराग 

 कांग्रेस उम्मीदवार अनुराग शर्मा सोमवार को राज्य सभा के लिए निर्विरोध चुने गए। वह भाजपा की इंदु गोस्वामी के स्थान पर संसद के ऊपरी सदन के लिए चुने गए हैं। भाजपा ने राज्य सभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारा था, लिहाजा नामांकन पत्रों की छंटनी व नाम वापस लेने का वक्त समाप्त होने के बाद हिमाचल विधान सभा सचिवालय में निर्वाचन अधिकारी से राज्य सभा के लिए सांसद के रूप में निर्विरोध निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *