शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दशहरा उत्सव पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। राज्यपाल ने दशहरा उत्सव के पावन अवसर पर प्रदेश के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि यह उत्सव बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह उत्सव प्रदेश के लोगों के जीवन में प्रसन्नता, शांति एवं खुशहाली लाएगा।मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भी प्रदेशवासियों को दशहरा उत्सव के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि यह उत्सव हिमाचल प्रदेश के लोगों के जीवन में खुशहाली एवं समृद्धि लाएगा।
