Spread the love

महात्मा गांधी की प्रतिमा पर होगा माल्यार्पण, शहीदों की स्मृति में रखा जाएगा 2 मिनट का मौन 

शिमला। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बुधवार को यहां 30 जनवरी, 2026 को आयोजित किये जाने वाले शहीदी दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। 

उपायुक्त ने कहा कि शहीदी दिवस कार्यक्रम का आयोजन 30 जनवरी को ऐतिहासिक रिज मैदान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास प्रातः 10:30 बजे से किया जाएगा। इस दौरान विशिष्ट एवं गणमान्य व्यक्ति महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके अतिरिक्त, प्रातः 11 बजे शहीदों की स्मृति में 02 मिनट का मौन भी रखा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकार रामधुन और भजनों की प्रस्तुति देंगे। 

उन्होंने कहा कि शहीदी दिवस एक गरिमापूर्ण दिवस है और उसकी पवित्रता को बनाये रखने के उचित कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को इस संदर्भ में सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम के भव्य आयोजन के लिए विभिन्न विभागों की सहभागिता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। 

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सचिन शर्मा, उपमंडलाधिकारी शिमला (ग्रामीण) मंजीत शर्मा, उपमंडलाधिकारी शिमला (शहरी) ओशिन शर्मा, सहायक आयुक्त देवी चंद ठाकुर, संयुक्त आयुक्त नगर निगम शिमला डॉ. भुवन शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *