Spread the love

कुल्लू। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जिला कुल्लू के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनज़र विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन द्वारा मनाली एवं बंजार उपमंडल के अंर्तगत 27 जनवरी को शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है।

  उपायुक्त-एवं -अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) कुल्लू तोरुल एस. रवीश, ने उप-मंडल दंडाधिकारियों, मनाली एवं बंजार द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट एवं अनुशंसा के आधार पर संभावित भारी वर्षा/बर्फबारी एवं प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के दृष्टिगत दिनांक 27 जनवरी 2026 को मनाली एवं बंजार उप-मंडलों के सभी शैक्षणिक संस्थान बंद करने के आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेशों के अनुसार इन उप-मंडलों के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूल, DIET, आंगनवाड़ी केंद्र, कॉलेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग एवं फार्मेसी कॉलेज (सरकारी एवं निजी) बंद रहेंगे। जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा संबंधित अधिकारियों को विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

कुल्लू उपमंडल के इन स्थानों पर भी बंद रहेंगे शिक्षण संस्थान 

उधर, कुल्लू मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जिला कुल्लू के कुछ भागों में भारी वर्षा/बर्फबारी की संभावना को देखते हुए SDM कुल्लू द्वारा भी अवगत कराया गया है कि वर्तमान एवं आगामी मौसम परिस्थितियों के कारण कुछ संवेदनशील बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन जोखिमपूर्ण हो सकता है, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।

इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं हित में, उपायुक्त-एवं-अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), कुल्लू, तोरुल एस. रवीश,  द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 30 एवं 34 (म) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किया गया है कि 27 जनवरी, 2026 को निम्नलिखित क्षेत्रों में स्थित सभी शैक्षणिक संस्थान/विद्यालय (सरकारी एवं निजी) एहतियातन बंद रहेंगे:

वे क्षेत्र जहाँ सभी विद्यालय बंद रहेंगे:

1. लग वैली:

टियुन, स्मालांग, कडिंगचा, फल्लन, चोपरसा कड़ाऊं, ग्राहण, बुआई

2. पार्वती वैली:

बरशैणी, राशोल, तोश

3. फोज़ल वैली:

काठी, कुकड़ी

4. अन्य संवेदनशील क्षेत्र:

जाना, नगर, धर्मोटे, मणिहार, मलाणा एवं बीसर

सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को आदेशों की कड़ाई से अनुपालना सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *