Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया वीरवार को भगवान श्री राम की जन्म स्थली अयोध्या पहुंचे तथा श्री राम मन्दिर में दर्शन किए व शीश नवाया। इस अवसर पर पठानिया ने प्रभु श्री राम की मूर्ति के दर्शन करने के उपरान्त कहा कि भगवान श्री राम मन्दिर का निर्माण पौराणिक शैली का अद्भुत उदाहरण है तथा यह सनातम धर्म की विजय है तथा लोगों की आस्था का मुख्य केन्द्र है। हमारा देश सांस्कृतिक राष्ट्रवाद तथा धार्मिक राष्ट्रवाद का प्रतीक है जहां सभी धर्मों का सम्मान होता है। इस देश में लोग विविधता होने के बावजूद एकता के साथ रहते हैं। 

पठानिया ने कहा कि हालांकि उन्होंने अपनी कानून की पढ़ाई लखनऊ विश्वविद्यालय से की है लेकिन अब उत्तर प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है और सभी सरकारें अपने-अपने समय इसका प्रयास भी करती है। टैक्नोलॉजी के जमाने में आज उत्तर प्रदेश अलग राज्य लग रहा है।पठानिया ने कहा कि यह धार्मिक स्थली आज लाखों टूरिस्ट के आकर्षण तथा आस्था का केन्द्र बनी हुई है। उन्होंने कहा कि मन्दिर निर्माण के बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिला है तथा क्षेत्र में उत्सव सा माहौल बना रहता है। इस अवसर पर पठानियां ने हिमाचल प्रदेश के हर जन की सुख, समृद्वि व खुशहाली की प्रभु श्री राम से प्रार्थना की है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *