Spread the love

धार्मिक आस्था और विश्वास का प्रतीक है तत्तापानी लोहड़ी मकर संक्रांति मेला

करसोग। ऋषि जमदग्नि की तपोभूमि तत्तापानी में मनाए जाने वाला तीन दिवसीय जिला स्तरीय मकर सक्रांति लोहड़ी मेला मंगलवार को शुरू हुआ। हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची मेले में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए।

खाची‌ ने इस अवसर पर आयोजित सतलुज आरती में भाग लिया और विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर, प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि की कामना की।

 इस मौके पर खाची ने कहा कि तत्तापानी में मनाए जाने वाला यह मेला धार्मिक आस्था और विश्वास से जुड़ा हुआ है और यहां पर लोहड़ी मकर संक्रांति के मौके पर स्नान करना शुभ माना जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश का चहुमुखी विकास सुनिश्चित कर रही है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश को चिट्टा मुक्त बनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इस संबंध में राज्य सरकार प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट योजना के माध्यम से प्रदेश के बेसहारा, अनाथ बच्चों को अपना कर, उनके माता पिता होने का फ़र्ज़ निभा रही है।

वन विकास निगम के उपाध्यक्ष ने इस अवसर पर तत्तापानी में लकड़ी के बालन का डिपो खोलने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इससे संबंधित औपचारिकताओं को पूर्ण कर, इस डिपो को शुरू किया जाएगा। जिसका लाभ क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तत्तापानी क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए प्रयासरत हैं। तत्तापानी झील में वाॅटर स्पोर्ट्स गतिविधियां शुरू की गई है और आने वाले समय में इन्हें और बढ़ाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक पर्यटक यहां पहुंचकर वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का आनंद उठा सके। 

ग्राम पंचायत तत्तापानी के प्रधान दिनेश कुमार ने मुख्यातिथि को टोपी और उप प्रधान वीरेंद्र कपिल ने शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर, पूर्व प्रत्याशी कांग्रेस महेश राज, नगर पंचायत सुन्नी के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, मिल्क फेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर डॉ. केवल शर्मा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरि ओम शर्मा, संतराम धीमान एसडीएम करसोग गौरव महाजन, मेला समिति के पदाधिकारी, सदस्यों सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *