Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से सोमवार को यहां चंबा जिला के पांगी क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर उन्हें क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों से अवगत करवाया।

मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनकी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य चुन्नी लाल, पंचायत समिति पांगी की अध्यक्ष किरण, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुभाष भी उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *