Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में रविवार को कोरोना संक्रमण से तीन मरीजों की मौत हो गई। हमीरपुर, शिमला और कुल्लू जिले में एक-एक मरीज की इस संक्रमण से मौत हुई। मिली जानकारी के अनुसार हमीरपुर के शिवनगर निवासी 81 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हुई। इन्हें 15 अक्टूबर को हमीरपुर से मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया था। बुजुर्ग की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे 16 अक्टूबर से वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन बुजुर्ग ने रविवार शाम दम तोड़ दिया। वहीं, कुल्लू के शाढ़ाबाई निवासी 33 वर्षीय कोरोना पाजिटिव युवक को कुल्लू से नेरचौक के लिए रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं, रविवार को आईजीएमसी अस्पताल में जुब्बल की 54 वर्षीय महिला की भी कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। वह डी़डीयू अस्पताल में भर्ती थी, लेकिन हालात गंभीर होने पर उसे आईजीएमसी शिफ्ट किया गया था और वहां उऩकी मौत हो गई। राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण से 263 लोगों की मौत हो चुकी है। 

उधर, राज्य में कोरोना संक्रमण के 170 नए मामले आए हैं। मंडी जिले में 40, शिमला में 30, कांगड़ा में 23, हमीरपुर में 17, कुल्लू में 14, बिलासपुर और ऊना जिलों में 12-12, चंबा में 8, सोलन और सिरमौर जिलों में 7-7 मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। इस प्रकार राज्य में अब कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 18967 पहुंच गया है। इनमें से 16040 मरीज इस रोग से ठीक हो चुके हैं। रविवार को 217 मरीज ठीक हुए हैं। अब राज्य में कोरोना संक्रमण के 2630 एक्टिव केस हैं। मंडी जिले में जिले में डॉक्टर समेत 40 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमितों में एक महिला डॉक्टर जोनल अस्पताल मंडी में कार्यरत है। पॉजिटिव मामलों में अधिकांश मंडी शहर, जेल रोड, जवाहर नगर, सुहड़ा मोहल्ला, लडभड़ोल, सुंदरनगर, बल्ह, पधर, जंजैहली, सरकाघाट और एसपी कार्यालय से एक महिला और पुरुष कांस्टेबल शामिल हैं। शिमला जिले में पंथाघाटी, मल्याणा, आईजीएमसी, छोटा शिमला में 3-3, संजौली, यूएस क्लब, चिड़गांव, रामपुर, जुब्बल-कोटखाई में 2-2, मैहली, न्यू शिमला, फागली, विकासनगर, समरहिल, लोअर बाजार, टुटू, कैथू, ओकओवर के समीप और रोहड़ू में एक-एक मामला कोरोना पाजिटिव आया है। 

हमीरपुर जिले में रविवार को 17 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। इनमें 16 लोगों की रिपोर्ट आरटी-पीसीआर टैस्ट में और एक महिला की रिपोर्ट रैपिड एंटीजन टैस्ट में पॉजीटिव आई है। सीएमओ डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि चौकी जम्वाला स्कूल की 51 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। वहीं, बड़सर उपमंडल के गांव सेरी में पश्चिम बंगाल से आया 51 वर्षीय व्यक्ति और 47 वर्षीय महिला, बड़सर के गांव झंजयानी में शिलांग से आया 45 वर्षीय व्यक्ति, बड़सर के गांव कलवा डाकघर लोहारली में पठानकोट से आया 7 वर्षीय बच्चा, गुजरात से आई गांव जजरी की 26 वर्षीय महिला और बड़सर का 47 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। उन्होंने बताया कि भोरंज के गांव डुंगरी का 9 वर्षीय बच्चा और भोरंज में कार्यरत 54, 55, 42 और 47 वर्षीय चार व्यक्ति शामिल हैं। इनके अलावा हमीरपुर शहर के वार्ड नंबर 10 गहरा में 26 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड नंबर एक में 31 वर्षीय व्यक्ति, गांव दुधाना में मुंबई से आई 25 वर्षीय महिला, बारी क्षेत्र के गांव घरान में सिक्किम से आए 47 वर्षीय व्यक्ति और सुजानपुर के वार्ड नंबर 8 के 25 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। 
ऊना जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण के 12 मामले पॉजिटिव आए हैं। हरोली उपमंडल के पंजावर के एक ही परिवार से पांच लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 80, 44, 52 वर्षीय महिलाएं, 18 वर्षीय किशोरी सहित 3 वर्षीय बच्चा शामिल है। वहीं, महिला थाना ऊना की एचएचओ भी पॉजिटिव पाई गई है। साथ ही गगरेट उपमंडल के गांव कलोह निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति, घनारी निवासी 33 वर्षीय महिला व 50 वर्षीय पुरूष, गोंदपुर बनेहड़ा निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति, बडोह निवासी 39 वर्षीय महिला, 39 वर्षीय गगरेट निवासी व्यक्ति शामिल है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *