Spread the love
शिमला। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के जिला नूरपुर, कांगड़ा, पालमपुर, देहरा, सुंदरनगर और कुल्लू के जिला कार्यालयों के शिलान्यास 22 अक्टूबर को होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा उस दिन सुबह 11 बजे वर्चुअल माध्यम से इनका शिलान्यास करेंगे। इस समारोह में
इस शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में शुक्रवार को यहां एक बैठक हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जमवाल, राकेश जमवाल तथा त्रिलोक कपूर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में भवन निर्माण समिति के प्रदेश संयोजक सतपाल सत्ती, सांसद रामस्वरूप शर्मा, उद्योग एवं परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर, इन 6 जिलों से संबंधित प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, 2017 विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी तथा इन 6 जिलों के मण्डल अध्यक्ष भी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 22 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 6 संगठनात्मक जिला कार्यालयों का शिलान्यास वर्चुअल माध्यम से करेंगे। सुरेश कश्यप ने कहा‌ कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल, शांता कुमार एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि यह शिलान्यास एक्चुअल कार्यक्रम के स्वरूप में किए जाएंगे। यह भाजपा के लिए एक ऐतिहासिक पल है कि हर जिला में भाजपा का अपना कार्यालय होगा।
कश्यप ने कहा कि यह पहली बार है कि हिमाचल से संबंध रखने वाले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश में जिला कार्यालयों का शिलान्यास करेंगे। इससे पूर्व में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं राजनाथ सिंह में जिला ऊना एवं जिला हमीरपुर कार्यालय का शिलान्यास कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर स्थान चयनित हो गए हैं तथा कार्यकर्ता एलईडी स्क्रीन लगा कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का उद्बोधन सुनेंगे। इस शिलान्यास कार्यक्रम का सोशल मीडिया टिवटर, फेसबुक, यू-टयूब, इंस्टाग्राम के माध्यम से सभी 17 संगठनात्मक जिलों में प्रसारण किया जाएगा और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *