Spread the love

बिलासपुर। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री‌ ने संवेदनशीलता और अपनी‌ जिम्मेदारी का फिर परिचय दिया है। वह अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के समापन समारोह में मुख्यातिथि थे। वहां उन्हें बिलासपुर जिले के झंडुता विधानसभा क्षेत्र के बालुघाट में निजी बस के भूस्खलन की‌ चपेट में आने‌ की सूचना मिली। इस दुखद हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही मुकेश अग्निहोत्री इस कार्यक्रम छोड़ घटना स्थल के लिए रवाना हुए। वे बीती रात क़रीब 1 बजे घटना स्थल पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य का जायजा लिया तथा हादसे में प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका दु:ख दर्द सांझा किया। इस दौरान झंडुता के विधायक जीतराम कटवाल, श्री नैनादेवी जी के विधायक रणधीर शर्मा, बिलासपुर के विधायक त्रिलोक जम्वाल, बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, झंडुता के कांग्रेस नेता विवेक कुमार समेत‌ कई‌ लोग मौजूद थे। 

मुकेश अग्निहोत्री करीब तीन घंटे वहां रहे हर स्थिति का जायजा लिया। इसके उपरांत वे वापिस बिलासपुर से कुल्लू को निकले और सवेरे क़रीब 4 बजे कुल्लू पहुँचे। वे वहां अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का विधिवत समापन करेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *