रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 05 अक्तूबर से 12 अक्तूबर, 2025 तक किन्नौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। राजस्व मंत्री 05 अक्तूबर को दोपहर 03:30 बजे जिला के शोंगटोंग स्थित पटवार खाना बारंग के नवनिर्मित भवन का उदघाटन करेंगे।
राजस्व मंत्री 06 अक्तूबर को जिला के रिकांगपिओ स्थित आई.टी.डी.पी भवन के सम्मेलन कक्ष में जनजातीय उत्सव की तैयारियों से संबंधित बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 08 अक्तूबर को राजस्व मंत्री जिला के भावानगर में मनाए जा रहे जातरू महोत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
09 अक्तूबर को बागवानी मंत्री प्रातः 11:30 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रक्छम व पशु औषधालय रक्छम के भवन का उद्घाटन करेंगे, बौद्ध सामुदायिक भवन रक्छम का शिलान्यास करेंगे तथा आम लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। इसके उपरांत वह जिला के सांगला में छात्राओं के लिए आयोजित की जा रही अंडर 19 खेल-कूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
राजस्व मंत्री 12 अक्तूबर को जिला की ग्राम पंचायत चाँसू में जनसमस्याओं को सुनेंगे तथा सभी उचित मांगों का निपटान चरणबद्ध ढंग से किया जाएगा। इसके उपरांत वह बोनिंग-सारिंग में बास्केटबॉल कोर्ट का उद्घाटन करेंगे और जनसमस्याएं सुनेंगे। कैबिनेट मंत्री दोपहर 02 बजे सांगला में मनाए जा रहे सांगला उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे और सायं 05 बजे झाकड़ी के लिए रवाना होंगे।
