Spread the love

बिलासपर। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के 17 संगठनों की संयुक्त बैठक का आयोजन अध्यक्ष सुरेश ठाकुर की अध्यक्षता परिधि गृह बिलासपुर में किया गया। इसमें सभी संगठनों जैसे -पैंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश सेक्रेटरी जनरल भूप राम वर्मा, भारतीय राज्य पेंशनर्स संघ के अध्यक्ष ब्रह्मा नन्द, हिमाचल पैंशनर्स फैडरेशन के अध्यक्ष हिम्मत राम शर्मा, हिमाचल पथ परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ के अध्यक्ष बृज लाल ठाकुर, एचपी सेक्रेट्रिएट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन लाल शर्मा, विद्युत परिषद पैंशनर्स वेल्फेयर एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीएस डटवालिया, लोकल अर्बन बोडी पैंशनर्स संघ के प्रधान शिव सिंह सैन, विद्युत परिषद सेवानिवृत्त पैंशनर्स संघ के प्रधान देव राज शर्मा, कार्पोरेट सेक्टर के प्रधान देवी लाल ठाकुर, पुलिस वेल्फेयर एसोसिएशन (हि०प्र०) के अध्यक्ष चमन भाटिया, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला पैंशनर्स संघ के अध्यक्ष बीएस चन्देल, बलराम पुरी पूर्व प्रधान एचआरटीसी, राज कुमार, कार्पोरेट सेक्टर- आदि संगठनों ‌‌के उपस्थित प्रतिनिधियों ने अपने बहुमूल्य विचार रखे। 

हिमाचल प्रदेश पैंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के महामंत्री इंद्र पाल शर्मा ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया कि अक्तूबर 2025 के प्रथम सप्ताह में सभी जिला मुख्यालयों में जिला स्तर पर वर्तमान सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संयुक्त संघर्ष समिति में भूप राम वर्मा को अतिरिक्त महासचिव और सैन राम नेगी को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया। सभी संघों की जिला कार्यकारिणियों को निर्देश दिए जा रहे हैं कि वे अपने स्तर पर आगामी माह के शुरू में प्रारंभ होने वाले धरने प्रदर्शन की तैयारियां शुरू कर दें। 

बैठक के अंत में पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला बिलासपुर के कार्यकारी अध्यक्ष चेत राम वर्मा ने आए हुए विभिन्न संगठनों के सभी पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *