शिमला। हिमाचल प्रदेश पेनशनर सयुंक्त संघर्ष समिति के महासचिव एवं संघर्ष समिति के सदस्य भूपराम वर्मा ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संघर्ष संयुक्त समिति के तत्वावधान में 4 सितंबर 2025 को 15 बड़े पेंशनर्स संगठनों का एक सम्मेलन बिलासपुर में आयोजित किया जा रहा है। इसमें लगभग 40-42 पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह एक गैर राजनीतिक पेनशनर का मंच है। इसमें सभी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निवेदन किया गया है। इस महत्वपूर्ण बैठक में आने वाले दिनों में हिमाचल प्रदेश सरकार के विरुद्ध एक बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी और एक रणनीति के तहत कार्यक्रम तैयार किया जाएगा।
भूपराम वर्मा ने कहा कि यह बैठक सयुंक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगी और महासचिव इंद्रपाल शर्मा ने सभी प्रतिनिधिओ को संपर्क करके इस अवसर पर बुलाया है। भूपराम वर्मा ने आगे कहा कि शिमला में हिम आंचल पेंशनर्स संघ के महासचिव हरनाम ठाकुर ने अपने संघ की ओर से आश्वासन दिया है कि वह भी इस संघर्ष समिति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे और सरकार के विरुद्ध संघर्ष में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार पिछले दो वर्षों से पेंशनरों के वित्तीय लाभ देने में असमर्थ रही है और 13% डीए की किस्त और चिकित्सा बिलों के भुगतान में भी देरी हो रही है। इन सभी मांगों को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति अगली रणनीति बनाएगी।
