????????????????????????????????????
Spread the love

शिमला। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बुधवार को राजभवन में काव्य संकलन ‘दायरों से परे’ का विमोचन किया। यह काव्य संकलन प्रसिद्ध कवि और राजकीय महाविद्यालय आनी के प्रधानाचार्य डॉ. कुंवर दिनेश सिंह द्वारा सम्पादित किया गया है। इस संकलन में 11 प्रतिष्ठित समकालीन हिन्दी कवियों की 67 कविताएं, गज़लें और लघु कथाएं शामिल हैं, जिनमें डॉ. गिरिराज शरण अग्रवाल, हरिराम समीप, गिरीश पंकज, रामेश्वर कम्बोज हिमांशु, अशोक शाह, डॉ. शिवजी श्रीवास्तव, सुबोध नीरव, सुकेश साहनी, हरभगवान चावला, आनन्द नीमा और स्वयं डॉ. सिंह शामिल हैं।

इस संस्करण में संस्कृति मंत्रालय के वरिष्ठ फैलो डॉ. लाल चन्द गुप्ता ‘मंगल’ और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के अध्यक्ष द्वारा लिखी गई ज्ञानवर्द्धक प्रस्तावना भी शामिल है।

राज्यपाल ने संपादक और अन्य कवियों की रचनात्मक अभिव्यक्तियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की साहित्यिक कृतियां समाज के सांस्कृतिक ताने-बाने को समृद्ध करती हैं। उन्होंने कहा कि ‘दायरों से पार’ काव्य संकलन पाठकों विशेषकर युवा पीढ़ी को हिन्दी साहित्य की गहराई और विविधता को समझने और सराहने के लिए प्रेरित करता है।

डॉ. कुंवर दिनेश सिंह को हिमाचल प्रदेश साहित्य अकादमी पुरस्कार सहित कई साहित्यिक सम्मान मिल चुके हैं। उन्होंने कविता, लघु कथा, हाइकू, समीक्षा और साहित्यिक आलोचना की 35 से अधिक पुस्तकें लिखी हैं। उनके कार्य पूरे भारत और विश्वविद्यालय स्तर पर पढ़ाए और शोध किए जाते हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *