Spread the love

बाल सत्र की तरह किसानों तथा युवाओं के लिए भी एक सत्र करवाना चाहते हैं – पठानिया 


शिमला। 
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने विधानसभा की कार्यवाही देखने आए शैलेडे पब्लिक स्कूल शिमला के छात्र-छात्राओं के साथ संवाद ‍किया। संवाद के दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने छात्रों से कई प्रश्न पूछे, जिसका बच्चों ने बड़ी तत्परता के साथ जवाब दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने पूछा कि विधानसभा क्या है? तथा विधायक कहां से चुन कर आते हैं, जिसका इन सभी छात्रों ने सिलसिलेवार उत्तर दिया।

इस अवसर पर वार्तालाप करते हुए कुलदीप सिंह पठनिया ने कहा कि लोकसभा तथा विधानसभा लोकतंत्र के सबसे बड़े मन्दिर हैं, जहां देश तथा प्रदेश के कानून बनाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि कानून बनाने का अधिकार केवल चुने हुए प्रतिनिधियों का होता है। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और भारत युवाओं का देश है तथा दुनिया में सबसे ज्यादा युवा हमारे देश में हैं। उन्होने कहा कि इस युवा शक्ति को देश के उत्थान तथा सर्वांगीण विकास में अपना सहयोग देना चाहिए। 

पठानिया ने कहा कि हमारे देश के युवा काफी जागरूक हैं तथा अपनी जागरूकता का परिचय उन्होनें बाल सत्र में दिया था, जिसका आयोजन इस सदन में किया गया था। पठानिया ने कहा कि वह शीघ्र ही बाल सत्र की तरह किसानों तथा युवाओं के लिए भी एक सत्र करवाना चाहते हैं ताकि वे भी संसदीय प्रणाली को अच्छी तरह से समझ सकें कि यह प्रणाली कैसे काम करती है। पठानिया ने इस अवसर पर  सभी छात्र झ्र छात्राओं को अपनी ओर से उनके उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *