Spread the love

ऊना में 24 अगस्त को होगी भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला 

ऊना। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक कार्यशाला की तैयारियों को लेकर ऊना में रविवार को एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शाम मिन्हास ने की, जबकि इसमें प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा और विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने विशेष रूप से मार्गदर्शन दिया।

प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि यह कार्यशाला 24 अगस्त को ऊना जिला कार्यालय में आयोजित होगी। इसमें प्रदेश के 171 नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष, 17 जिला अध्यक्ष, 68 विधायक एवं विधायक प्रत्याशी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को दिशा देने का महत्वपूर्ण अवसर होगी। 

किसानों, मछुआरों और पशुपालकों के लिए पीएम मोदी हमेशा सुरक्षा की दीवार 

बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था का सीधा लाभ किसानों, पशुपालकों और मछुआरों को मिल रहा है। दूध, दलहन और जूट उत्पादन में भारत विश्व में पहले स्थान पर है, जबकि चावल, गेहूं, कपास, फल और सब्जियों के उत्पादन में दूसरा स्थान रखता है। कृषि निर्यात भी बढ़कर 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक का हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने क्षेत्रीय असमानताओं को कम करने के लिए 100 सबसे पिछड़े कृषि जिलों को ध्यान में रखते हुए ‘पीएम धन्य धान्य कृषि योजना’ की घोषणा की है, जो किसानों के लिए वरदान साबित होगी। 

शर्मा ने कहा कि किसान, पशुपालक और मछुआरे भारत की समृद्धि का आधार हैं। इन्हें मजबूत किए बिना आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने कहा, “किसानों, मछुआरों और पशुपालकों के लिए प्रधानमंत्री मोदी हमेशा सुरक्षा की दीवार की तरह खड़े रहेंगे।” 

किसानों को केंद्र में रखकर आगे बढ़ रहा है देश – बिहारी 

बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि भारत आज आत्मनिर्भर और नए भारत के मॉडल पर तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने हमेशा किसानों को अग्रिम पंक्ति में रखा है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 9,74,486 किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। इनमें बिलासपुर के 60,092, चंबा के 74,064, हमीरपुर के 62,942, कांगड़ा के 2,18,307, किन्नौर के 10,022, कुल्लू के 66,976, लाहौल-स्पीति के 2,915, मंडी के 1,75,295, शिमला के 97,047, सिरमौर के 55,099, सोलन के 69,096 और ऊना के 82,631 किसान शामिल हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *