Spread the love

रिकांगपिओ। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने वीरवार को पूह क्षेत्र में होजो नाला प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और नुकसान का जायजा लिया। 

जगत सिंह नेगी ने उपस्थित अधिकारियों को पेयजल एवं सिंचाई व्यवस्था को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए तथा लोक निर्माण विभाग को सुरक्षा दीवारों के निर्माण कार्य को समयबद सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। जगत सिंह नेगी ने स्थानीय लोगों को वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। 

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह रविंद्र सिंह ठाकुर, अधिवक्ता निर्मल चंद्र नेगी, स्थानीय प्रधान राजेश नेगी, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *