शिमला।
हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 9 और मामले सामने आए हैं। राज्य में अब कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। आज ऊना से तबलीगी जमात के संपर्क में आए लोगों के सेंपल लिए गए थे और मंगलवार रात इनकी रिपोर्ट आई है और इनमें से ही 9 लोगों में ये पाजीटिव पाए गए हैं। जिन लोगों में कोरोना के संक्रमण पाए गए हैं, वे 16 से 75 वर्ष आयु वर्ग के हैं।
मंगलवार को राज्य में 79 सेंपल कोरोना की जांच को लिए गए थे। इनमें से सबसे ज्यादा 51 टांडा भेजे गए थे। वहीं, 8 सेंपल IGMC और 20 CRI कसौली में भेजे थे। आईजीएमसी और सीआरआई कसौली में भेजे गए सभी सेंपल नेगेटिव आए हैं। वहीं, टांडा मेडिकल कालेज में भेजे गए सेंपलों में से 9 मामले पाजीटिव पाए गए हैं।
