Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से आपदा प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करने को कहा है। उन्होंने प्रदेश में हो रही भारी बारिश व भूस्खलन से हुए जान माल के नुकसान पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में प्रदेश की कांग्रेस सरकार सभी प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव मदद देने के लिये कृतसंकल्प है।

प्रतिभा सिंह ने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से प्रभावित लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाने व उनकी हरसंभव सहायता करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश इस बार भी मानसून के चलते प्राकृतिक आपदा का शिकार बना है, जो बहुत ही चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व पूरा मंत्रिमंडल आपदा की इस स्थिति पर पूरी नजर रखे हुए है। सभी जिलों के उपायुक्तो व प्रशासन को आवश्यक वस्तुओं, खाद्य पदार्थों की समुचित व्यवस्था करने व प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री पहुंचाने के पहले ही आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से प्रशासन के साथ मिल कर आपदा प्रभावित परिवारों का हर संभव सहयोग करने को कहा है। उन्होंने प्रदेश के लोगों से भी इस संकट की घड़ी में आगे आकर प्रभावित परिवारों की मदद की अपील की है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *