Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर छाई धुंध छंट गई है। प्रदेश भाजपा को अपने अध्यक्ष जुलाई के पहले सप्ताह में मिल जाएगा। भाजपा के चुनाव अधिकारी डॉ. राजीव भारद्वाज ने रविवार को पार्टी मुख्यालय दीप कमल चक्कर में चुनाव कार्यक्रम का ऐलान‌ किया। 

डॉ. भारद्वाज ने कहा कि उनकी पार्टी लोकतांत्रिक परंपरा में विश्वास रखती है। इसके तहत पूरे देशभर में एक लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अपनाते हुए राष्ट्रीय और प्रदेश के अध्यक्ष का चुनाव होता है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण के नेतृत्व में पूरे देश के अंतर्गत बूथ, मंडल, जिला और प्रदेश परिषद के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। इसमें हिमाचल प्रदेश में 8000 से अधिक बूथों, 171 मंडलों और 17 जिलों में चुनाव संपन्न हुए चुके हैं। हिमाचल प्रदेश में 114 डेलीगेट हैं जिन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद के चुनाव के लिए मतदाता भी कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा चुनाव की अधिसूचना, समय सारणी एवं मतदाता सूची भाजपा मुख्यालय में प्रकाशित कर दी गई है।डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं 8 राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का चुनाव घोषित हो चुका है, जिसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि 30 जून 2025 को भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का नामांकन लिया जाएगा। इन नामांकन पत्रों की जांच 2 से 3 बजे तक की जाएगी और अगर एक से अधिक नामांकन आता है तो उसकी वापसी का समय दोपहर 3 से 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। 

डॉ. भारद्वाज ने बताया कि 1 जुलाई को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह द्वारा प्रदेश अध्यक्ष एवं आठ राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की आधिकारिक घोषणा प्रातः 11 बजे होटल पीटरहॉफ शिमला में की जाएगी।

इस दौरान डॉ. राजीव भारद्वाज के साथ सह चुनाव अध्यक्ष डॉ राजीव सैजल एवं संजीव कटवाल उपस्थित रहे। 

यह है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के मतदाता

हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष के चुनाव के लिए जो मतदाता हैं, उनमें जगत प्रकाश नड्डा, राजेन्द्र गर्ग, जेआर कटवाल, सुरेश चंदेल, स्वतंत्र सांख्यान, भुवनेश्वरी लुम्बा, कृष्ण चंदेल, डीएस ठाकुर, विजय ठाकुर, हंस राज, डॉ. जनक राज, शशि चम्बियाल, पवन नैय्यर, इंदु बाला, राकेश पठानिया, संजय गुलेरिया, रमेश राणा, रणवीर सिंह निक्का, डॉ. राजीव भारद्वाज, रीता धीमान, संजीव कुमार शर्मा, पूनम धीमान, रविन्द्र रवि, सुभाष चंद, घनश्याम शर्मा, विपिन परमार, अनिता चौधरी, त्रिलोक कपूर, शीला देवी, मुलखराज प्रेमी, अरुण कुमार मेहरा, पवन काजल, मोनिका पठानिया, सचिन शर्मा, सुधीर शर्मा, सरवीन चौधरी, रवि ठाकुर, जवाहर लाल शर्मा, गोविन्द ठाकुर, महेश्वर सिंह, नैना शर्मा, भीम सेन, नरोतम ठाकुर, लोकेन्द्र कुमार, बिहारी लाल शर्मा, राकेश जम्वाल, हीरा लाल, विनोद कुमार, कश्मीर सिंह, राजेन्द्र सिंह भट्ट, रमा शर्मा, गुलजारी लाल, पूर्ण चंद ठाकुर, इंद्र सिंह गांधी, पंकज जम्वाल, पायल वैद्य, प्रियंता शर्मा, राजिंदर राणा, डॉ. अनिल धीमान, आशीष शर्मा, इंद्र दत्त लखनपाल, कमलेश कुमारी, विजय अग्निहोत्री, बलवीर चौधरी, राजेश ठाकुर, रीना शर्मा, चैतन्य शर्मा, सुमित कुमार शर्मा, बलवीर बग्गा, देवेन्द्र भुट्टो, रतन सिंह पाल, केएल ठाकुर, रशिमधर सूद, परमजीत पम्मी, पुर्शोतम गुलेरिया, डॉ. राजीव सैज़ल, डॉ. डेजी ठाकुर, डॉ. राजीव बिंदल, विनय गुप्ता, सुरेश कश्यप, नारायण सिंह, सुखराम चौधरी, बलदेव तोमर, रीना कश्यप, बलवीर वर्मा, अजय श्याम, नीलम कुमारी, चेतन बरागटा, शशि बाला, कौल नेगी, रविंदर चौहान, प्रेम ठाकुर, सुरेश भारद्वाज, किरण बावा, संजय सूद, नारायण सिंह, सूरत नेगी, जयराम ठाकुर, सतपाल सिंह सत्ती, अनिल शर्मा, बिक्रम ठाकुर, रणधीर शर्मा, प्रकाश राणा, सुरेन्द्र शौरी, त्रिलोक जम्वाल, दिलीप ठाकुर, दीपराज कपूर, अनुराग ठाकुर, कंगना रनौत, इन्दु गोस्वामी, डॉ. सिकंदर कुमार और हर्ष महाजन शामिल हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *