कोटखाई। शिमला जिले की कोटखाई तहसील की ग्राम पंचायत पराली-बदरूनी के सरनधार गांव से संबंध रखने वाले चंद्रमोहन चौहान, सेवानिवृत्त पटवारी मोहन सिंह, रोशन लाल मोख्टा, प्रमोद खीमटा, विकास मोख्टा, अमन चौहान, अविनाश मोख्टा, अमन मोख्टा, रोहित मोख्टा, विशाल मोख्टा ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की कार्यशैली पर विश्वास व्यक्त किया है। इन सभी ने मिलकर कांग्रेस पार्टी में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी के लिए सक्रियता से कार्य करने की इच्छा ज़ाहिर की। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सभी को पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई के पूर्व अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि सभी को पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, नवीन डोगरा व राहुल शान्टा भी मौजूद रहे।
