Spread the love

रिकांगपिओ। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने वीरवार को निर्माणाधीन पोवारी-शोंगटोंग जल विद्युत परियोजना के बैराज के समीप राष्ट्रीय उच्च मार्ग-05 की सड़क में आई दरारों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को यातायात बहाली व दरारों से सड़क को हुए नुकसान को समय पर ठीक करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण पोवारी-शोंगटोंग बैराज के समीप सड़क में दरारें उत्पन्न हुई। इस कारण इस मार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया तथा शिल्टी-कड़छम वैकल्पिक मार्ग से यातायात सुचारू ढंग से आरंभ कर दिया गया है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *