Spread the love

शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 10 एवं 11 मई, 2025 को जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। रोहित ठाकुर 10 मई को दोपहर 1 बजे सलना (कुड्डु) में राज कुमार मेमोरियल सलना कबड्डी प्रीमियर लीग के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के पश्चात् वह स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनता की समस्याओं को सुनेंगे।

शिक्षा मंत्री 11 मई को दोपहर 1 बजे मलोग (नंदपुर) में युवा खेल क्लब मलोग (नंदपुर) द्वारा आयोजित स्वर्गीय श्री राय सिंह रांटा मेमोरियल पंचायत स्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट, मलोग के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के पश्चात् वह स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनता की शिकायतें सुनेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *