Spread the love

नगर नियोजन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने भराड़ी में अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव मेले का किया शुभारंभ 

बिलासपुर। नगर नियोजन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भराड़ी में आयोजित अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव मेले का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नलवाड़ मेला न केवल स्थानीय व्यापारियों और पशुपालकों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है, बल्कि यह क्षेत्रीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पारंपरिक मेलों और उत्सवों को संरक्षित और प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

इस अवसर पर धर्माणी ने विभिन्न स्टॉलों का दौरा किया और व्यापारियों एवं स्थानीय कारीगरों से बातचीत की। उन्होंने मेले के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं की सराहना की तथा स्थानीय कलाकारों के प्रदर्शन को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे मेले न केवल व्यापार को बढ़ावा देते हैं, बल्कि पर्यटन और स्थानीय उद्योगों के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सरकार मेलों के आयोजन में आवश्यक सुविधाएं और संसाधन प्रदान करने के लिए सतत प्रयासरत है। 

राजेश धर्माणी ने कहा कि मेले के दौरान कई मनोरंजक और पारंपरिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जो आगामी दिनों में लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहेंगी। उन्होंने कहा कि भराड़ी क्षेत्र निरंतर विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। जलशक्ति विभाग का सबडिवीजन खोला गया है क्षेत्र चारों तरफ से सड़कों से जुड़ा हुआ है।

क्षेत्र विकास पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर यातायात की सुविधा प्रदान करने के लिए सड़कों को अपग्रेड किया गया है। कहा की घुमारवीं क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य एफ.डी.आर.  तकनीक से किया जा रहा है। 

राजेश धर्माणी ने कहा कि किसानों बागबानों की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए शिवा प्रोजेक्ट के तहत 1200 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लंजता और तलवाड़ा में डेमोंसट्रेशन फॉर्म बनाए गए हैं। कहा की इसे युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। गत वर्ष 40 टन फलों का उत्पादन हुआ है। उन्होंने कहा कि बजट के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुधारने का प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि मनरेगा की दिहाड़ी₹320 बढ़ाई गई है। किसानों एवं पशुपालकों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए  गाय और भैंस के दूध के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने किसानों से जैविक फसलों की पैदावार अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। 

उन्होंने कहा कि भराड़ी से बाड़ा दा घाट तक सोलर लाइट लगाई जाएंगी। थाने के पास तहसील भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने स्थानीय लोगों से सहयोग देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि  लोगों की सुविधा के लिए भराड़ी में सार्वजनिक शौचालय का भी निर्माण भी आगामी वर्ष तक कर दिया जाएगा।

इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी मेले में पहली बार आयोजित पशु मेले का भी शुभारंभ किया। उन्होंने प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पशु पालकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर कृषि उपज मंडी समिति बिलासपुर के अध्यक्ष सतपाल वर्धन, मेला कमेटी प्रधान करतार सिंह चौधरी, उप प्रधान ख्यालीराम शर्मा, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, डॉ. जगदीश, पवना शर्मा, पर मंडल के प्रधान राजेश कुमार शर्मा,एस.डी.एम. घुमारवीं गौरव चौधरी‌ के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा अन्य गणमान्य  उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *