Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि राज्य की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना एक बहुत बड़ी चुनौती है। प्रदेश पर बढ़ता कर्ज का बोझ चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में  बागवानी व पर्यटन की आपार संभावनाएं हैं, इनका दोहन करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा है कि सरकार प्रदेश में बेरोजगारी दूर करने के लिए ग्रामीण पर्यटन को विकसित करने के लिये प्रयासरत है। प्रदेश में बागवानी का एक बहुत बड़ा क्षेत्र है इसको भी बढ़ावा देने की जरूरत है। 

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने सीमित संसाधनों से प्रदेश के समग्र विकास के प्रति कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार का वर्ष 2025 26 का बजट इस दिशा में सार्थक सिद्ध होगा। उन्होंने कि पूर्व भाजपा सरकार के कुप्रबंधन और फिजूलखर्ची की वजह से प्रदेश की अर्थव्यवस्था बिगड़ी। पूर्व भाजपा सरकार प्रदेश में डबल इंजन सरकार का दावा तो करती रही, पर केंद्र की सरकार ने प्रदेश को कोई भी विशेष आर्थिक मदद नही दी। इस दौरान प्रदेश की भाजपा सरकार ने औद्योगिकीकरण के लिए बड़े-बड़े उद्योग समिट किये।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि लाखों करोड़ रुपए खर्च करने के बावजूद प्रदेश में कोई नया उद्योग स्थापित नहीं हुआ। उल्टे भाजपा प्रदेश सरकार पर 90 हजार करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज छोड़ गई। उन्होंने कहा कि अब भाजपा को अपने किये की लोगों से माफी मांगते हुए प्रदेश के विकास में अपना पूरा सहयोग देना चाहिए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *