Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने और विपक्ष के किसी भी दुष्प्रचार के लिये मुंह तोड़ जवाब देने के लिये पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगी। इसके लिये वह जल्द ही प्रदेश के सभी जिला का दौरा करेंगी व सभी ब्लॉक के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठके करेंगी।

इसके पहले चरण में प्रतिभा सिंह 19 मार्च से 22 मार्च तक मंडी जिला के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से बैठकें कर संगठन से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा करेंगी। प्रतिभा सिंह 19 मार्च को सुबह 11 बजे शिमला से मंडी के लिये रवाना होंगी। सुंदरनगर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात रात्रि विश्राम मंडी में रहेगा।

20 मार्च को प्रतिभा सिंह सुबह 11 बजे मंडी में मंडी सदर, द्रंग, जोगिंदरनगर, सलाद और बल्ह विधानसभा क्षेत्र के पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। इस दिन भी रात्रि विश्राम मंडी ही रहेगा।

21 मार्च को प्रतिभा सिंह सुंदरनगर में सुबह 11 बजे सुंदरनगर, नाचन, सरकाघाट, धर्मपुर व करसोग विधानसभा क्षेत्र के पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। रात्रि विश्राम सुंदरनगर रहेगा। 22 मार्च को प्रतिभा सिंह नाचन में ड्रीम्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के वर्षिक पारितोषिक में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी। इसके उपरांत शिमला लौट आएंगी।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि किसी भी संगठन में कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होती है और उन्हें मजबूत करना, उनकी समस्याओं को सुनना और उन्हें दूर करना पार्टी अध्यक्ष के नाते उनका प्रमुख दायित्व है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *