Spread the love

उपमुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय होली महोत्सव का समापन

पालमपुर। राज्य स्तरीय होली महोत्सव पालमपुर के समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री, मुकेश अग्निहोत्री ने शिरकत की। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने पालमपुर में 2 करोड़ 4 लाख की दो योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने आइमा में 1 करोड़ 9 लाख से अमृत मिशन में निर्मित जलाशय के जीर्णोंद्धार का लोकार्पण और 99 लाख रुपये की लागत से वन उद्यान में बनने वाले जलाशय के कार्य का शिलान्यास किया।अग्निहोत्री ने कहा कि पालमपुर विधानसभा क्षेत्र में जलशक्ति विभाग के माध्यम से पेयजल, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण और सीवरेज पर 258 करोड़ के कार्य प्रगति पर हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के सुधार एवं विस्तार पर 48 करोड़ रुपये व्यय किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पालमपुर शहर में पेयजल सुधार और सीवरेज सुविधा पर 135 करोड़ रुपये व्यय किये जायेंगे।

उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों को होली महोत्सव की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि होली रंगों, आपसी भाईचारे, प्रेम और बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव है। उन्होंने कहा कि पालमपुर होली का अपना विशेष और पौराणिक महत्व है। लाखों लोगों की आस्थाएं इस महापर्व के साथ जुड़ी हैं। उन्होंने पालमपुर वासियों को भव्य होली महोत्सव के सफलतापूर्ण आयोजन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल बहुत शालीन व्यक्तित्व हैं और बुटेल परिवार पालमपुर के विकास तथा लोगों सेवा में समर्पित भावना से कार्य कर रहा है। उपमुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी देखा। इससे पहले विधायक आशीष बुटेल ने उपमुख्यमंत्री का पालमपुर पधारने का स्वागत किया।  

 इस अवसर पर आयुष युवा सेवायें एवं  खेल मंत्री यादविंदर गोमा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार सूचना प्रौद्योगिकी, इनोवेशन एवं गवर्नेंस गोकुल बुटेल, नगर निगम महापौर गोपाल नाग, उपमहापौर राजकुमार, पार्षद, त्रिलोक, एसडीएम नेत्रा मेती,  डॉ. अंजली गर्ग, आयुक्त नगर निगम डॉ. आशीष शर्मा, दिनेश बुटेल, अर्चित बुटेल सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *