Spread the love

शिमला। कुल्लू जिले के आनी विधानसभा क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले कांग्रेस नेता बुद्धि सिंह ठाकुर को‌ राज्य सरकार ने स्टेट कोआपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर फेडरेशन (मिल्कफेड) का चेयरमैन लगाया है। बुद्धि सिंह आनी के बागीपुल, निरमंड के रहने वाले हैं। इसे लेकर सहकारिता सचिव सी. पालरासू ने आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश जारी होने के बाद बुद्धि सिंह ठाकुर ने कार्यभार भी संभाल लिया है। 

बुद्धि सिंह ठाकुर, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी हैं और इसका लाभ सत्ता में आने के दो वर्ष बाद उन्हें मिला है। बुद्धि सिंह ठाकुर पूर्व में कुल्लू जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं। वह जिला परिषद सदस्य और जिला परिषद कुल्लू के चेयरमैन भी रह चुके हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *