Spread the love

– आयकर विभाग के अधिकारियों ने महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दिए बेहतरीन टिप्स

-हिमाचल प्रदेश वन अकादमी सुंदरनगर में आयोजित हुई एक दिवसीय कार्यशाला

सुंदरनगर। आयकर विभाग भारत सरकार के अधिकारियों ने जाइका वानिकी परियोजना और वन विभाग के अधिकारियों को आयकर अधिनियम-1961 का पाठ पढ़ाया गया। वीरवार को हिमाचल प्रदेश वन अकादमी सुंदरनगर में वन वृत्त मंडी, कुल्लू, धर्मशाला, हमीरपुर, वाइल्ड लाइफ शिमला और ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के लेखाकारों और उप वन परिक्षेत्र अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें आयकर अधिनियम-1961 के तहत टीडीएस और टीसीएस के बारे विस्तृत जानकारी दी। जिला मंडी के आयकर अधिकारी अमरजीत शर्मा और राजेंद्र सिंह ने टीडीएस और टीसीएस से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावा निरीक्षक संदीप रेहलान, सुनीता ठाकुर और आदित्य शुक्ला ने सभी प्रतिभागियों को आयकर अधिनियम-1961 की सभी बिंदुओं पर बेहतरीन टिप्स दिए। कार्यशाला का शुभारंभ अकादमी के उप निदेशक देवेंद्र सिंह डोगरा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। परियोजना प्रबंधन इकाई शिमला के अधीक्षक पवन बरार ने यहां पहुंचे प्रतिभागियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रोग्राम मैनेजर ऑडिट एंड फाइनांस अरविंद वर्मा और लेखाकार नरेंद्र कंवर भी उपस्थित रहे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *